ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rajeev mohan saxena becomes the new sdm of mughalsarai action on encroachment may intensify

Chandauli News: राजीव मोहन सक्सेना बने मुगलसराय के नए एसडीएम, अतिक्रमण पर और तेज हो सकती है कार्रवाई.

"राजीव मोहन सक्सेना की नियुक्ति पूर्व एसडीएम अनुपम मिश्रा के स्थान पर की गई है। अनुपम मिश्रा का हाल ही में तबादला लोक सेवा आयोग में उपसचिव पद पर हुआ है।"

chandauli

8:45 AM, May 27, 2026

Share:

Chandauli News: राजीव मोहन सक्सेना बने मुगलसराय के नए एसडीएम, अतिक्रमण पर और तेज हो सकती है कार्रवाई.
logo

पीसीएस राजीव मोहन सक्सैना

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू,डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। डीडीयू नगर मुगलसराय तहसील को नया उपजिलाधिकारी मिल गया है। शासन स्तर से जारी आदेश के बाद 2014 बैच के पीसीएस अधिकारी राजीव मोहन सक्सेना ने एसडीएम पद का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।  राजीव मोहन सक्सेना की नियुक्ति पूर्व एसडीएम अनुपम मिश्रा के स्थान पर की गई है। अनुपम मिश्रा का हाल ही में तबादला लोक सेवा आयोग में उपसचिव पद पर हुआ है। नए एसडीएम के तौर पर राजीव मोहन सक्सेना की तैनाती को लेकर नगर क्षेत्र में प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है।

बरेली जिले के रहने वाले राजीव मोहन सक्सेना मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने जेएनयू से उच्च शिक्षा हासिल की। वर्ष 2023 में उन्हें पहली बार उपजिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी मिली थी। इससे पहले वह नगर पालिका परिषद डीडीयू नगर में अधिशासी अधिकारी (ईओ) के रूप में कार्यरत थे और वर्तमान में भी ईओ की जिम्मेदारी उनके पास है।

विज्ञापन

नगर पालिका में तैनाती के दौरान उन्होंने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कई अभियान चलाए थे। जीटी रोड चौड़ीकरण और अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई को लेकर उनकी कार्यशैली काफी चर्चा में रही। ऐसे में माना जा रहा है कि अब एसडीएम का प्रभार मिलने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई और तेज हो सकती है, खासकर सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाओ अभियान में तेजी देखने को मिल सकती है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.