मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rajendra ram died due to drowning in deep water while bathing in munsakhand dam

Chandauli News: मुंसाखांड बांध में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से राजेंद्र राम की मौत.

“बांध में नहाने उतरे राजेंद्र राम को गहराई का अंदाजा नहीं था। देखते ही देखते वह गहरे पानी में समा गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने घंटों तक पानी में तलाश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। शव बाहर निकलते ही परिवार में कोहराम मच गया।”

chandauli

6:26 PM, Aug 15, 2026

Share:

Chandauli News: मुंसाखांड बांध में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से राजेंद्र राम की मौत.
logo

मृतक राजेंद्र राम की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुंसाखांड बांध में शनिवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 43 वर्षीय राजेंद्र राम की मौत हो गई। वह मीरजापुर जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र के बरईपुर (छोटा मीरजापुर) गांव के निवासी थे। दो दिन पूर्व वह अपने साले पन्नाराम के साथ मुंसाखांड गांव स्थित अपने साढ़ू के घर रिश्तेदारी में आए थे।

जानकारी के अनुसार शनिवार को राजेंद्र राम अपने साले पन्नाराम के साथ मुंसाखांड बांध घूमने गए थे। इसी दौरान वह स्नान करने के लिए पानी में उतर गए। गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। राजेंद्र को डूबता देख पन्नाराम ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीण युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बांध के गहरे पानी में राजेंद्र की तलाश शुरू की। कई घंटे तक खोजबीन के बाद दोपहर में उनका शव पानी से बाहर निकाला जा सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन

मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत पानी में डूबने से हुई है। परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.