ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news rajgir mistry s death in a face to face collision of bike a young man referred to trauma center 04082025 4KUfGJ

Chandauli News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में राजगीर मिस्त्री की मौत, एक युवक ट्रामा सेंटर रेफर.

Chandauli News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में राजगीर मिस्त्री की मौत, एक युवक ट्रामा सेंटर रेफर.

chandauli

12:00 AM, Aug 3, 2025

Share:

Chandauli News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में राजगीर मिस्त्री की मौत, एक युवक ट्रामा सेंटर रेफर.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गोपालीपुर नहर के समीप शनिवार की देर शाम बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दुदौली गांव निवासी राजगीर मिस्त्री 55 वर्षीय अमीन राय की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार 20 वर्षीय युवक मिथुन राय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सकलडीहा सीएचसी में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों ने राजगीर मिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार दुदौली गांव निवासी राजगीर मिस्त्री 55 वर्षीय अमीन राय रानेपुर में काम करने गए हुए थे।

विज्ञापन

शनिवार की देर शाम वापस घर जाते समय गोपालीपुर गांव के समीप से सामने से आ रहे मिथुन राय की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजगीर मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने दोनों को सकलडीहा सीएचसी लेकर पहुंचा, जहाँ राजगीर मिस्त्री को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल युवक को सकलडीहा सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद राजगीर मिस्त्री की पत्नी पूनम देवी, बेटी गुड़िया, बेटा लवकुश और शेरू का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस बाबत कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर प्रधान अरविंद राय, मुरली, पिंटू पाल सहित अन्य मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.