मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rajya sabha mp darshana singh engaged in voter registration campaign reminded the youth of their democratic responsibilities

Chandauli News: मतदाता पंजीकरण अभियान में जुटीं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, युवाओं को दिलाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी की याद.

"सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है, जब हर योग्य नागरिक मतदाता सूची में पंजीकृत हो और मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी समझें और समाज के अन्य लोगों को भी मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें।"

chandauli

9:05 PM, Feb 27, 2026

Share:

Chandauli News: मतदाता पंजीकरण अभियान में जुटीं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, युवाओं को दिलाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी की याद.
logo

चतुभुजपुर स्थित बूथ पर पहुंची राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मतदाता जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लिया। 25 और 26 तारीख को बूथ संख्या 50, चतुर्भुजपुर स्थित नगर पालिका सभागार में आयोजित इस अभियान के दौरान उन्होंने नए मतदाताओं से सीधे संवाद किया।कार्यक्रम में युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया। पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 भरवाकर जमा कराए गए, ताकि वे आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

सांसद ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है, जब हर योग्य नागरिक मतदाता सूची में पंजीकृत हो और मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी समझें और समाज के अन्य लोगों को भी मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें। अभियान के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों की उपस्थिति रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.