ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rajya sabha mp darshana singh got big organizational responsibility became co in charge of himachal bjp

Chandauli News: राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी, हिमाचल भाजपा की बनीं सह-प्रभारी.

“भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में हुए फेरबदल के तहत चंदौली से राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को हिमाचल प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से घोषित नई संगठनात्मक व्यवस्था में की गई है।”

chandauli

9:45 PM, Sep 23, 2026

Share:

Chandauli News: राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी, हिमाचल भाजपा की बनीं सह-प्रभारी.
logo

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करती राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : विवेकानंद केसरी.

चंदौली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में हुए फेरबदल के तहत चंदौली से राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को हिमाचल प्रदेश की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से बुधवार को घोषित संगठनात्मक नियुक्तियों में श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी और दर्शना सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद चंदौली सहित पूर्वांचल के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन में दर्शना सिंह की नई जिम्मेदारी के रूप में देखा और उन्हें बधाई दी। वहीं दर्शना सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह सम्मान के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगी। उनके मुताबिक संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और सामूहिक प्रयास से जिम्मेदारी को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में सह-प्रभारी के तौर पर उनके सामने प्रदेश संगठन के साथ समन्वय, संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी कार्यक्रमों से जुड़े दायित्व रहेंगे। भाजपा ने हिमाचल समेत विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई व्यवस्था घोषित की है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं। दर्शना सिंह को जिम्मेदारी मिलने पर चंदौली के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से चंदौली का नाम राष्ट्रीय संगठनात्मक गतिविधियों में और प्रमुखता से सामने आया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.