मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rajya sabha mp darshana singh inaugurated the new room in girls inter college

Chandauli News: राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने बालिका इंटर कॉलेज में नवीन कक्ष का किया उद्घाटन.

"राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।"

chandauli

11:10 PM, May 14, 2026

Share:

Chandauli News: राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने बालिका इंटर कॉलेज में नवीन कक्ष का किया उद्घाटन.
logo

जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ राज्यसभा सांसद

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज चंदौली में गुरुवार को राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने सांसद निधि से निर्मित नवीन कक्ष का उद्घाटन किया। करीब 9.95 लाख रुपये की लागत से बने इस कक्ष के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का मजबूत होना विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि नव निर्मित कक्ष से छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय परिसर में मौजूद छात्राओं और शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रलता गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य रीता रानी, संचालनकर्ता अंजू कुमारी, सभासद विजय जायसवाल, पूर्व सभासद राजीव अग्रहरि, आनंद सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा जिला पंचायत अधिकारी अमित राज सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, कार्याधिकारी वीरेन्द्र सिंह और प्रशासनिक अधिकारी आनंद सिंह सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.