Chandauli News: बनौली कला पहुंचीं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, सीएम योगी की मां को दी श्रद्धांजलि.
“राज्यसभा सांसद एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री दर्शना सिंह ने चंदौली के मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र स्थित बनौली कला गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माताजी सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।”
chandauli
10:41 AM, Nov 23, 2026
Share:


सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि देती राज्यसभा सांसद व अन्य
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री दर्शना सिंह ने चंदौली के मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनौली कला पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान दर्शना सिंह ने दिवंगत सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। उनका स्नेह, त्याग और आशीर्वाद व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करना मानवीय और सामाजिक दायित्व है।


