ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news rajya sabha mp darshana singh said plantation is very important to save the environment 04082025 lRd7W

Chandauli News: राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा, पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी.

Chandauli News: राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा, पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी.

12:00 AM, Jul 18, 2025

Share:

Chandauli News: राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा, पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: फरीद अहमद, कमालपुर.

धीना। "एक पेड़ मां के नाम एक वृक्ष" महाभियान के तहत शुक्रवार को बरहनी विकास खंड कार्यालय परिसर में बरहनी मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत बिंद के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया, ताकि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखा जा सके।

राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि सभी को अपनी "एक पेड़ मां के नाम एक पेड़" लगाना चाहिए, ताकि इस वृक्ष की देखभाल मां की तरह की जा सके। पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। व्यक्ति को पौधरोपण कर जीवन को धन्य करने की आवश्यकता है। यह पृथ्वी हमारी मां है, इसका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए हमें स्वयं में सुधार लाना होगा। आप सभी को स्वयं जागरूक होकर और गांवों में सबको जागरूक करके पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

साथ ही लगाए गए पौधों का संरक्षण करना नितांत आवश्यक है। हर प्रकार के प्रदूषण, जैसे जल, ध्वनि, और ग्राम स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के साथ, हम सबको वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करनी होगी। तभी जाकर हम इस बदलते ग्लोबल वार्मिंग जैसी वैश्विक समस्या से निजात पा सकते हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत बिंद, बीडीओ बरहनी श्वेतांक सिंह, एडीओ आशीष सिंह, रितेश सिंह, सुरेंद्र बिंद, परमानंद सिंह, धनवंतरी पांडेय, संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.