ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rajya sabha mp inaugurated cc road villagers welcomed mp

Chandauli News: सीसी रोड का राज्यसभा सांसद ने किया लोकार्पण, ग्रामीणों ने सांसद का किया भव्य स्वागत.

"राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि यह विकास कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि “गांव के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और भाजपा सरकार हर संभव सहयोग करेगी। ग्रामीणों ने भी बताया कि यह सड़क उनकी लंबे समय से मांग थी, जो अब पूरी हुई है"

chandauli

8:30 PM, Oct 1, 2025

Share:

Chandauli News: सीसी रोड का राज्यसभा सांसद ने किया लोकार्पण, ग्रामीणों ने सांसद का किया भव्य स्वागत.
logo

सांसद निधि से निर्मित हनुमान जी मंदिर से गंगा जी तट तक जाने वाले सीसी रोड का लोकार्पण करती राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। चहनिया ब्लॉक के ग्राम सैफपुर (सहेपुर) में बुधवार को राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह का हनुमान जी मंदिर प्रांगण में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का आयोजन वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य अंबरीश सिंह भोला के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर सांसद ने सांसद निधि से निर्मित हनुमान जी मंदिर से गंगा तट तक जाने वाले सीसी रोड का लोकार्पण किया। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि यह विकास कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि “गांव के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और भाजपा सरकार हर संभव सहयोग करेगी।

ग्रामीणों ने भी बताया कि यह सड़क उनकी लंबे समय से मांग थी, जो अब पूरी हुई है। आभार व्यक्त करते हुए अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि “ग्रामीणों के सहयोग से ही विकास की राह संभव है और भाजपा की डबल इंजन सरकार की योजनाओं से गांव-गांव में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सांसद का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बलुआ मनोज मौर्या जी, किसान मोर्चा जिला मंत्री संदीप सिंह, सुमित सिंह, सूरज सिंह, अमित सिंह, आलोक सिंह, गणेश सिंह, पूर्व प्रधान डॉ. बालेश्वर सिंह, दिलीप सिंह एडवोकेट सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.