ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rajya sabha mp inaugurated the construction work at a cost of rs 9 98 lakh

Chandauli News: 9.98 लाख की लागत से निर्माण कार्य का राज्यसभा सांसद ने किया लोकार्पण.

“पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर-21 में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह की सांसद निधि से करीब 9.98 लाख रुपये की लागत से नाली मरम्मत और सीसी रोड निर्माण कराया गया। सांसद ने कहा कि विकास कार्य से सड़क और जल निकासी की सुविधा बेहतर होगी।”

chandauli

11:53 PM, Sep 15, 2026

Share:

Chandauli News: 9.98 लाख की लागत से निर्माण कार्य का राज्यसभा सांसद ने किया लोकार्पण.
logo

अपनी निधि से बनाए गए विकास कार्य का लोकार्पण करती राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह मौजूद सभासद सुभाष नगर आरती यादव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : विवेकानंद.

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर-21 में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह की सांसद निधि से करीब 9.98 लाख रुपये की लागत से नाली मरम्मत और सीसी रोड निर्माण कार्य कराया गया। यह कार्य श्री सुभाष सिंह के घर से गौरिया मठ मंदिर तक कराया गया है। कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन के साथ जल निकासी की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है।

Img

कार्य के दौरान सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि यहां सीसी रोड के साथ नाली की मरम्मत कर उसे ढक्कन से कवर किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में सांसद निधि से करीब 9 लाख 98 हजार रुपये की लागत आई है।स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्य के लिए सांसद का आभार जताया। उनका कहना है कि सड़क निर्माण और नाली को ढकने से आवागमन सुगम होगा तथा जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Img

इस मौके पर राम किशोर पोद्दार, शंभूनाथ गुप्ता, ऋषि नारायण चौहान, मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, रंजीत कुमार, कमलाकर दुबे, हिमांशु सिंह, राजीव गुप्ता, दीनू यादव, निधि तिवारी, सपना अग्रहरि, आरती यादव, मनोज यादव, आशीष गुप्ता, धीरज चौहान, राहुल सोनकर और विकास कयाल सहित भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.