ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rajya sabha mp paid tribute to martyr arvind yadav confidence of all possible help to the family

Chandauli News: राज्यसभा सांसद ने शहीद अरविंद यादव को दी श्रद्धांजलि, परिवार को हर संभव मदद का दिया भरोसा.

"जम्मू कश्मीर के उधमपुर में हुए हादसे में शहीद हुए अरविंद यादव के गांव मोलनापुर पहुंची राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं सांसद ने परिजनों से बात की और सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।"

chandauli

8:06 PM, Aug 13, 2025

Share:

Chandauli News: राज्यसभा सांसद ने शहीद अरविंद यादव को दी श्रद्धांजलि, परिवार को हर संभव मदद का दिया भरोसा.
logo

शहीद के बच्चों और उनके पिता से बात करती राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विवेकानंद केसरी.

चंदौली। देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों की शहादत को सदैव याद रखा जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह सकलडीहा तहसील क्षेत्र के मोलनापुर गांव पहुंची। जहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर हादसे में शहीद हुए स्वर्गीय अरविंद यादव को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यसभा सांसद ने शहीद के परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Img

श्रद्धा सुमन अर्पित करती राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह

आपको बता दें, गौरतलब है कि बीते 07 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें सीआरपीएफ जवानों से भरी गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में सीआरपीएफ के तीन जवानों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इन शहीदों में जनपद के ग्राम मोलनापुर के लाल अरविंद यादव भी शामिल थे। सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार शहीदों के प्रति पूरी तरह सजग है और उनके परिवारों को हर संभव सहायता और सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा। 

विज्ञापन

Img

फाइल फोटो दिवंगत अरविन्द यादव

सांसद दर्शना सिंह ने कहा, "शहीद अरविंद यादव ने देश की सेवा में जो सर्वोच्च बलिदान दिया है, वह न केवल चंदौली बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी।" उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार और वह स्वयं शहीद के परिवार के साथ खड़ी रहेंगी और हर संभव सहायता प्रदान करेंगी.


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.