Chandauli News: अग्निकांड पीड़ित परिवार से मिलीं राज्यसभा सांसद साधना सिंह, आर्थिक सहायता देकर हरसंभव मदद का दिया भरोसा.
"“चहनियां में अग्निकांड से प्रभावित परिवार से मिलने पहुंचीं राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने आर्थिक सहायता प्रदान की और प्रशासन से सरकारी राहत दिलाने और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।”
chandauli
8:08 PM, Jul 17, 2026
Share:


पीड़ित परिवार को ढाढस बधाती राज्यसभा सांसद साधना सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: मनोज यादव, बलुआ, चंदौली.
चंदौली। चहनियां कस्बे में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित अजय गुप्ता एवं विजय गुप्ता के परिवार से शुक्रवार को राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने परिवार का हालचाल जाना, आर्थिक सहायता प्रदान की और प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की।
पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद करती राज्यसभा सांसद
सांसद साधना सिंह ने कहा कि अग्निकांड में दोनों भाइयों की किराना दुकान जलकर राख हो गई, जिससे परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर बाइक से लौट रहे विजय गुप्ता सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है। उन्होंने विजय गुप्ता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि यह परिवार एक साथ दो बड़ी विपत्तियों का सामना कर रहा है और ऐसे समय में सभी को आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वह हरसंभव सहयोग करेंगी तथा शासन स्तर से भी राहत दिलाने का प्रयास करेंगी। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, आनंद सिंह, प्रिंस सिंह, गोपाल गुप्ता, अजय सिंह, छेदी सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
