ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rakesh singh dabboo was arrested by mughalsarai kotwali police in the gangster act

Chandauli News: राकेश सिंह डब्बू को गैंगस्टर एक्ट में मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार.

"पीडीडीयू नगर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि जेल से छुटने के बाद गैंगस्टर के आरोपी राकेश सिंह डब्बू को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।रेलवे रंगदारी और धमकी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर राकेश सिंह डब्बू और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में राकेश और उसके साथी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है"

chandauli

6:27 PM, Oct 8, 2025

Share:

Chandauli News: राकेश सिंह डब्बू को गैंगस्टर एक्ट में मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार.
logo

मुगलसराय कोतवाली की गिरफ्त में गैंगस्टर आरोपी राकेश सिंह डब्बू

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने बदमाश राकेश सिंह डब्बू को फिर से गिरफ्तार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल भेज दिया। बुधवार की सुबह जेल से छूटने के कुछ मिनटों बाद ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। राकेश और उसके एक साथी विवेक सिंह राइडर पर पुलिस ने रेलवे ठेकेदार से रंगदारी मांगने के मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। रेलवे ठेकेदार दीपक सिंह घंटी से रंगदारी मांगने के मामले में राकेश सिंह डब्बू और उसके साथी को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Img

ठेकेदार दीपक सिंह ने आरोप लगाया था कि नगर के सुभाष नगर निवासी राकेश सिंह डब्बू उससे लगातार रंगदारी मांग रहा था। इस पर उसने पहले साढ़े पांच लाख रुपये 07 जुलाई को अपने खाते में दिए थे। इसके बाद दबाव बनाने पर 50 हजार रुपये फिर से उसे दिए। दीपक सिंह ने बताया कि इस बार डब्बू उन पर अपनी गाड़ी की किश्त भरने का दबाव बना रहा था। इस बाबत डब्बू ने 02 अगस्त को उसके न्यू सेंट्रल कॉलोनी स्थित कार्यालय पर जाकर धमकी दी थी। साथ ही 04 अगस्त को फोन करके जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन

Img

दीपक सिंह ने मुगलसराय कोतवाली में तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर राकेश सिंह डब्बू और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में राकेश और उसके साथी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। बुधवार को राकेश के जेल से छुटने के बाद मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने राकेश सिंह डब्बू को फिर से गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि जेल से छुटने के बाद गैंगस्टर के आरोपी राकेश सिंह डब्बू को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.