Chandauli News: राकेश टिकैत का बड़ा बयान, किसानों की अनदेखी हुई तो होगा आंदोलन.
"राकेश टिकैत ने सड़क दुर्घटना में मृत रामाश्रय यादव के परिवार को हाईवे निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था और पीडब्ल्यूडी विभाग से 25 करोड़ रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं की अनदेखी जारी रही तो किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।"
chandauli
12:54 PM, Apr 14, 2026
Share:


मृतक किसान के घर संवेदना प्रकट करने पहुंचे राकेश टिकैत
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। किसान नेता राकेश टिकैत सोमवार को सकलडीहा क्षेत्र के खड़ेहरा गांव पहुंचे और सड़क हादसे में मृत किसान रामाश्रय यादव के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और शासन-प्रशासन से किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।
विज्ञापन
राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है। फसल नुकसान के बाद मुआवजा वितरण में जटिल नियम लागू कर दिए गए हैं, जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब मुआवजा पाने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री जैसी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है, जो ग्रामीण स्तर पर कठिन साबित हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किसानों के घरों में शादी-ब्याह जैसे अवसरों पर भी गैस की समय से उपलब्धता नहीं हो पा रही है। साथ ही अधिग्रहित जमीनों का मुआवजा भी समय से नहीं मिल रहा है।
