Chandauli News: भाई की कलाई पर सजी राखी, बहनों ने मांगी सुख-समृद्धि; जिले में उल्लास से मना रक्षाबंधन.
“भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को चंदौली जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की, वहीं भाइयों ने उपहार देकर बहनों की सुरक्षा का वचन दिया।”
chandauli
10:19 AM, Aug 29, 2026
Share:


रक्षाबंधन पर मनाता पूर्वांचल भास्कर परिवार
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। रक्षाबंधन पर सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल रहा। स्नान-ध्यान के बाद बहनों ने नए कपड़े पहनकर पूजा की थाली सजाई। भाइयों की आरती उतारकर टीका लगाया और उनकी कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधीं। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर हर सुख-दुख में साथ देने और उनकी सुरक्षा का वादा किया।
इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का प्रभाव नहीं होने और दिनभर शुभ मुहूर्त रहने से बहनों में खासा उत्साह नजर आया। दूर-दराज रहने वाले भाई-बहन भी पर्व मनाने के लिए अपने घर पहुंचे। सुबह से देर शाम तक राखी बांधने का सिलसिला चलता रहा। रक्षाबंधन को लेकर डीडीयू नगर समेत जिले के बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। बाजारों में चहल-पहल बढ़ने के साथ प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन
रक्षाबंधन ने एक बार फिर भाई-बहन के रिश्ते में स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प को मजबूत किया। बहनों ने भाइयों की खुशहाली की कामना की तो भाइयों ने भी हर परिस्थिति में बहनों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
