Chandauli News: मुगलसराय विधानसभा के विकास को लेकर सीएम से मिले रमेश जायसवाल, 13 प्रमुख मांगों का सौंप पत्र.
"विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से क्षेत्र में पूर्व में भी कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं और आगे भी विकास की प्रक्रिया जारी रहेगी। मुगलसराय भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में “नव निर्माण योजना” के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कों को स्वीकृति मिली है, जिनका टेंडर शीघ्र जारी होने की संभावना है।"
chandauli
10:05 PM, Feb 21, 2026
Share:


लखनऊ में सीएम योगी से मिलते हैं मुगलसराय भाजपा विधायक रमेश जायसवाल
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो, चंदौली.
चंदौली। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से मुलाकात कर विस्तृत मांग पत्र सौंपा गया। इस दौरान क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सड़क निर्माण से जुड़ी 13 महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से रखा गया। मांग पत्र में सुभाष पार्क से चकिया तिराहे तक एलिवेटेड पुल के निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुल के पास से चकिया तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण एवं रेलवे पुल के विस्तार, पंडित कमलापति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीर्णोद्धार व साइंस/कॉमर्स में पीजी कक्षाएं शुरू करने, जिला पंचायत संचालित बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान संकाय की पढ़ाई प्रारंभ कराने की मांग की गई।
इसके अलावा नियामताबाद स्थित अर्धनिर्मित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने, चंदौली पॉलिटेक्निक के जर्जर भवन के जीर्णोद्धार, पॉलिटेक्निक ग्राउंड में मिनी स्टेडियम निर्माण, कुंडलियां में खेल मैदान की भूमि से अवैध कब्जा हटाकर मिनी स्टेडियम के लिए धन आवंटन, नगर पालिका दीनदयालनगर में भव्य पार्क निर्माण, प्रमुख सड़कों के निर्माण, त्वरित विकास योजना के तहत ग्रामीण सड़कों के लिए बजट, दीनदयालनगर एवं चंदौली नगर पंचायत में स्थायी फल-सब्जी मंडी निर्माण जैसी मांगें शामिल रहीं।
विज्ञापन
बताया गया कि मुख्यमंत्री ने नगर पालिका द्वारा उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराए जाने की स्थिति में पार्क निर्माण पर सकारात्मक रुख व्यक्त किया। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से क्षेत्र में पूर्व में भी कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं और आगे भी विकास की प्रक्रिया जारी रहेगी। मुगलसराय भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में “नव निर्माण योजना” के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कों को स्वीकृति मिली है, जिनका टेंडर शीघ्र जारी होने की संभावना है।
स्वीकृत सड़कों में, ग्राम सभा सरने के पीतांबर के पुरा संपर्क मार्ग (लागत 77 लाख रुपये), जफरपुर नहर पुलिया से रेलवे अंडरपास होते हुए डिहवा गंजी प्रसाद विद्यालय तक संपर्क मार्ग (1.19 करोड़ रुपये),मुगलसराय-चकिया मार्ग के सिरसी से रामपुर संपर्क मार्ग (91 लाख रुपये), नेशनल हाईवे-19 से ग्राम सभा रेमा संपर्क मार्ग (75 लाख रुपये), नियामताबाद/बौरी में बाराडीह पीड़खिड़ संपर्क मार्ग (60 लाख रुपये), परमानंदपुर से गोपालपुर संपर्क मार्ग (85 लाख रुपये),इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्रीय आवागमन सुगम होने के साथ ही ग्रामीण अंचलों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
