ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news ramgarh decorated for the 427th birth anniversary of baba keenaram bells gongs and conch shells will echo from today

Chandauli News: बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव के लिए सजा रामगढ़, आज से गूंजेगा घंट-घड़ियाल और शंखनाद.

“चंदौली का रामगढ़ एक बार फिर आस्था और भक्ति के रंग में रंग गया है। बाबा कीनाराम जी के 427वें जन्मोत्सव को लेकर मठ परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया है। गुरुवार सुबह सूर्य की पहली किरण के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा और देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।”

chandauli

9:46 PM, Sep 9, 2026

Share:

Chandauli News: बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव के लिए सजा रामगढ़, आज से गूंजेगा घंट-घड़ियाल और शंखनाद.
logo

रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम जी की फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मठ परिसर से लेकर आसपास का इलाका रंग-बिरंगी रोशनी और विद्युत झालरों से जगमगा रहा है। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरा परिसर तैयार है। मेले में झूला-चरखी समेत विभिन्न व्यवस्थाएं भी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं।

Img

जन्मोत्सव के प्रथम दिन 10 सितंबर को सुबह कांवड़िये किनेश्वर महादेव के शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद मठ के पदाधिकारियों की ओर से विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया जाएगा। घंट-घड़ियाल और शंखनाद के बीच धार्मिक अनुष्ठान होंगे। हवन और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जन्मोत्सव को लेकर ग्रामीण महिलाओं में भी खासा उत्साह है। महिलाएं पारंपरिक सोहर और मंगलगीत गाकर बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव की खुशी मनाएंगी। सुबह करीब नौ बजे से रामचरितमानस के अंशों का गायन होगा। पूरे दिन मठ परिसर भक्ति और आध्यात्मिक माहौल से सराबोर रहेगा।

रात आठ बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। भोजपुरी के चर्चित गायक समर सिंह और उनके साथी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर युवाओं और क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह है।लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था मजबूत की है। मठ के आसपास बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं के आवागमन को व्यवस्थित किया गया है। मठ प्रबंधन के करीब 250 वालेंटियर भीड़ नियंत्रण, दर्शन-पूजन और श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तैनात रहेंगे।

Img

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोया-पाया और प्रसाद वितरण केंद्र बनाया गया है। चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी। वहीं मठ के स्काउट गाइड दल की ओर से विद्यालय गेट पर श्रद्धालुओं को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।बाबा कीनाराम मठ की आकर्षक सजावट देखते ही बन रही है। रोशनी से नहाया बाबा का दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मठ प्रबंधन को उम्मीद है कि जन्मोत्सव में लाखों श्रद्धालु पहुंचकर बाबा कीनाराम के दरबार में माथा टेकेंगे। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग, वालेंटियर और स्काउट गाइड की टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.