मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rampur underpass snatching case exposed police arrested two accused

Chandauli News: रामपुर अंडरपास छिनैती कांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा.

"प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पचफेड़वा रिंग रोड के पास से बब्बू यादव और अजीत यादव, निवासी गंजख्वाजा थाना अलीनगर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, 300 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UP67 AC 4101 बरामद हुई।"

chandauli

8:34 PM, Jul 11, 2026

Share:

Chandauli News: रामपुर अंडरपास छिनैती कांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा.
logo

अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। अलीनगर थाना पुलिस ने रामपुर रेलवे अंडरपास के पास हुई छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सैमसंग की-पैड मोबाइल, नकदी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों के विरुद्ध मुकदमे में बरामदगी की धारा बढ़ाते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अलीनगर पुलिस के अनुसार गहरपुरा निवासी सद्री प्रसाद ने तहरीर देकर बताया था कि 9 जुलाई की रात मुगलसराय से घर लौटते समय रामपुर रेलवे अंडरपास के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट की और उनके पास से सैमसंग की-पैड मोबाइल तथा 500 रुपये नकद छीनकर फरार हो गए। इस मामले में थाना अलीनगर पर धारा 309(6) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पचफेड़वा रिंग रोड के पास से बब्बू यादव और अजीत यादव, निवासी गंजख्वाजा थाना अलीनगर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, 300 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UP67 AC 4101 बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि छिनैती के बाद वे उसी बाइक से घूम रहे थे और दूसरी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.