मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rape incident exposed two accused arrested locket recovered

Chandauli News: छिनैती की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट बरामद.

"स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की तत्परता से घटना का शीघ्र खुलासा होने से क्षेत्र में भरोसा बढ़ा है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की आगे की कड़ियों को भी खंगाल रही है।"

chandauli

11:59 AM, Feb 18, 2026

Share:

Chandauli News: छिनैती की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट बरामद.
logo

पकड़े गए दोनों आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).  

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली में छिनैती की एक घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली मुगलसराय क्षेत्र में बीते 16 फरवरी की शाम लगभग साढ़े सात बजे जीटीआर ब्रिज के पास हुई छिनैती की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी। 

Img

मुग़लसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। लगातार दबिश और सुरागकशी के बाद पुलिस ने मंगलवार की तड़के लगभग 1:54 बजे मुगलसराय-चहनिया रोड पर आनंद नेत्रालय के आगे मानसरोवर पोखरे की ओर जाने वाले रास्ते से दो संदिग्ध युवकों को धर दबोचा। पूछताछ में उनकी पहचान किशन डोम (19 वर्ष) निवासी मानस नगर पोखरा, गैस गोदाम के पास, थाना अलीनगर तथा राज रावत (19 वर्ष) निवासी नई बस्ती आलू मिल, थाना अलीनगर के रूप में हुई।

विज्ञापन

Img

जीटीआर ब्रिज के पास छिनैती का शिकार हुआ धानापुर निवासी अरविंद कुमार

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पीली धातु का एक लाकेट बरामद किया गया, जिसे छिनैती की घटना से संबंधित बताया जा रहा है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मुगलसराय थाने में पहले से भी एक आपराधिक मामला दर्ज है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की तत्परता से घटना का शीघ्र खुलासा होने से क्षेत्र में भरोसा बढ़ा है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की आगे की कड़ियों को भी खंगाल रही है।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.