Chandauli News: खेलने के दौरान बच्ची पर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबी बच्ची, मचा कोहराम.
"नौगढ़ के देवखत गांव में कच्चे मकान के पास खेल रही बच्ची के ऊपर मकान भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबकर मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया"
chandauli
1:27 PM, Aug 17, 2025
Share:


मलबे से निकालकर बच्ची को गोद में लेकर अस्पताल जाता पिता
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: लकी केसरी, नौगढ़ तहसील.
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के देवखत गांव में जन्माष्टमी के दिन खुशी का माहौल गम में बदल गया। शनिवार की शाम गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कच्चे मकान के पास खेल रही छह वर्षीय बच्ची के ऊपर वह मकान भरभरा कर गिर गया और वह मलबे में दब गई। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से बच्ची को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अचानक पास का जर्जर कच्चा मकान ढह गया और उसकी दीवार बच्ची के ऊपर गिर पड़ी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान बच्ची
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, देवखत गांव निवासी हंसराज की छह वर्षीय पुत्री हर्षिता पड़ोस में खेल रही थी। अचानक पास का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया, जिससे हर्षिता मलबे में दब गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रट बिलखते मौके पर पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान बच्ची के पिता ने ग्रामीणों के सहयोग से बच्ची को मलबे से निकाला और आनन-फानन में उसे निजी साधन से नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉ. सत्यम सिंह ने जांच के बाद बताया कि बच्ची की बाईं जांघ की हड्डी टूट गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



