ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news raw house fell painful death of father son by buried in debris

Chandauli News: भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत.

मृतक को नहीं मिला था सरकारी आवास योजना का लाभ, घटना ने सबका साथ सबका विकास के दावों की खोली पोल,

chandauli

10:13 AM, Aug 9, 2025

Share:

news-img
logo

मृतक पिता पुत्र के शव के पास रोते बिलखते परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी.

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के बुधवार गांव में मंगलवार की देर रात मिट्टी का कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर पिता-पुत्र की मौत से कोहराम मच गया। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कच्चा मकान गिर गया। मकान में सो रहे पिता-पुत्र इसकी चपेट में आ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस घटना से बड़ा सवाल उठता है कि प्रदेश सरकार गरीबों को आवास देने का दावा करती है तो मृतक का घर मिट्टी का कैसे रह गया।

Img

कच्चा मकान का मलबा

दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बबुरी थाना क्षेत्र के बुधवार गांव निवासी 65 वर्षीय शिव मूरत और उनके पुत्र 35 वर्षीय जय हिंद मंगलवार की रात अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। इस दौरान लगभग रात 12 बजे अचानक मिट्टी से बना कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। शोर-शराबा सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे से दोनों को बाहर निकाला, तो ग्रामीण दोनों को अस्पताल ले ही जा रहे थे कि दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल बबुरी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

काफी पुराना और जर्जर था मिट्टी का मकान

Img

रोते बिलखते परिजन

ग्रामीणों के अनुसार, मकान बहुत पुराना और जर्जर हालत में था। लगातार हो रही बारिश के चलते उसकी दीवारें पहले से ही कमजोर हो चुकी थीं। प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता राणा सिंह पहुंचे और घटना को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.