मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news relief for farmers paddy procurement will continue till 28th february

Chandauli News: किसानों के लिए राहत, 28 फरवरी तक जारी रहेगी धान खरीद.

"जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आग्रह पर शासन ने यह निर्णय लिया है। वर्तमान में जनपद के लगभग 40 क्रय केंद्रों पर खरीद की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।"

chandauli

9:34 PM, Feb 23, 2026

Share:

Chandauli News: किसानों के लिए राहत, 28 फरवरी तक जारी रहेगी धान खरीद.
logo

धान खरीद के संबंध में जानकारी देते जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में शासन द्वारा निर्धारित धान खरीद लक्ष्य पूर्ण होने के बावजूद किसानों की मांग को देखते हुए अब 28 फरवरी 2026 तक धान खरीद जारी रहेगी। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आग्रह पर शासन ने यह निर्णय लिया है। वर्तमान में जनपद के लगभग 40 क्रय केंद्रों पर खरीद की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने उत्पादन की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया है। इससे जनपद के धान उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि धान की खेती जनपद की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है। ऐसे में खरीद की अवधि बढ़ने से किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सकेगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक तहसील स्तर पर तीन से चार क्रय केंद्र सक्रिय हैं और सभी काटा मंडियां चालू हैं। यदि आवश्यकता हुई तो अतिरिक्त क्रय केंद्र भी संचालित किए जाएंगे। जनपद में धान खरीद की प्रक्रिया सुचारु और निर्बाध रूप से जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.