मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news relief to a youth who was a victim of cyber fraud police succeeded in getting back rs 25 thousand

Chandauli News: साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, 25 हजार रुपये वापस दिलाने में पुलिस सफल.

"धनराशि वापस मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक सहित साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या लेन-देन से सतर्क रहें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत संबंधित थाने या हेल्पलाइन पर सूचना दें।"

chandauli

12:41 AM, Apr 10, 2026

Share:

Chandauli News: साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, 25 हजार रुपये वापस दिलाने में पुलिस सफल.
logo

अपना रकम वापस पाकर खुश दिख पीड़ित युवक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद की साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए एक युवक के खाते में पूरी धनराशि वापस करा दी। 

जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश नगर निवासी पवन कुमार के साथ 9 फरवरी 2026 को यूपीआई के माध्यम से 25 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई थी। पीड़ित द्वारा साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की और संबंधित तकनीकी माध्यमों से ट्रांजैक्शन को ट्रेस करते हुए पूरी रकम वापस कराने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन

धनराशि वापस मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक सहित साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या लेन-देन से सतर्क रहें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत संबंधित थाने या हेल्पलाइन पर सूचना दें। इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग के नेतृत्व में साइबर टीम के पवन यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.