Chandauli News: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को राहत, गया-कामाख्या एक्सप्रेस का सुलतानगंज में मिलेगा दो मिनट का ठहराव.
“श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने गया-कामाख्या एक्सप्रेस को अगस्त महीने में सीमित अवधि के लिए सुलतानगंज स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव देने का फैसला किया है।”
chandauli
2:01 PM, Jul 29, 2026
Share:


सुल्तानगंज स्टेशन, कामाख्या गया एक्सप्रेस की फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और उनकी सुविधा को देखते हुए रेलवे ने गाड़ी संख्या 15619/15620 गया–कामाख्या–गया साप्ताहिक एक्सप्रेस का सुलतानगंज स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था अगस्त माह में निर्धारित अवधि तक लागू रहेगी, जिससे बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 15620 कामाख्या–गया साप्ताहिक एक्सप्रेस 3 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक निर्धारित दिनों में रात 00:11 बजे सुलतानगंज पहुंचेगी और 00:13 बजे आगे के लिए रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 15619 गया–कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस 4 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक निर्धारित दिनों में शाम 5:45 बजे सुलतानगंज पहुंचेगी और 5:47 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह विशेष ठहराव केवल श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। इससे सुलतानगंज होकर देवघर जाने वाले यात्रियों को यात्रा में आसानी होगी और भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। इस संबंध में जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।
