ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news repair work of dilapidated dam of belawar started assistant engineer inspected villagers heaved a sigh of relief

Chandauli News: बेलावर के जर्जर बंधी की मरम्मत कार्य प्रारम्भ, सहायक अभियंता ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस.

"सहायक अभियंता मनोज पटेल ने बताया कि बंधी और कुलावा की संपूर्ण मरम्मत के लिए धन स्वीकृत हो चुका है, जिससे आगामी कुछ ही दिनों में पूरे बंधी की विधिवत मरम्मत कराई जाएगी"

chandauli

9:20 AM, Oct 11, 2025

Share:

Chandauli News: बेलावर के जर्जर बंधी की मरम्मत कार्य प्रारम्भ, सहायक अभियंता ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस.
logo

जेसीबी के माध्यम से प्रारम्भ हुआ जर्जर बंधी के मरम्मत का कार्य

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। चकिया तहसील के बेलावर गांव की जर्जर हो चुकी बंधी का शुक्रवार को सिंचाई विभाग, बंधी डिवीजन के सहायक अभियंता मनोज पटेल ने निरीक्षण किया। उन्होंने बंधी में जगह‑जगह बने सुरंगों का बारीकी से निरीक्षण किया और तुरंत जेसीबी लगाकर सुरंगों को मिट्टी से पाटकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। इससे बंधी के आसपास रहने वालों ने राहत की सांस ली। बताते चलें कि बेलावर बंधी पिछले दिन हुई तेज बारिश में बुरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे जगह‑जगह सुरंगें बन गई हैं और बंधी से पानी का रिसाव हो रहा है।

इसके कारण बंधी के नीचे बसे लोगों के घरों तक पानी पहुँचने लगा है। वहीं, बंधी के टूटने के अंदेशे को देखकर ग्रामीण भयभीत हैं। मौके पर सिंचाई विभाग, बंधी डिवीजन के सहायक अभियंता मनोज पटेल और अवर अभियंता राजेश्वर सिंह ने क्षतिग्रस्त बंधी का बारीकी से निरीक्षण किया और बंधी में बने सुरंगों की तत्काल मरम्मत शुरू कराई। सहायक अभियंता ने बताया कि बंधी और कुलावा की संपूर्ण मरम्मत के लिए धन स्वीकृत हो चुका है, जिससे आगामी कुछ ही दिनों में पूरे बंधी की विधिवत मरम्मत कराई जाएगी। मरम्मत कार्य शुरू होने से बंधी के नीचे बसे सुकुरुल्लाह, अरिफ, नेहाल, फातिमा, मुख्तार, कुर्बान, बब्बल, तमन्ना, खुसबून सहित तमाम ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.