ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news republic day was celebrated with pomp in gyandeep convent school

Chandauli News: ज्ञानदीप कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस.

"ध्वजारोहण के बाद प्रबंधक पारसनाथ जायसवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देश के गणतंत्र और संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला।"

chandauli

10:39 PM, Jan 27, 2026

Share:

Chandauli News: ज्ञानदीप कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस.
logo

ज्ञानदीप कान्वेंट स्कूल में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के चतुभुजपुर स्थित ज्ञानदीप कान्वेंट स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक पारसनाथ जायसवाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद प्रबंधक पारसनाथ जायसवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देश के गणतंत्र और संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भारत का संविधान लागू हुआ और यह देश की एकता व लोकतंत्र की नींव है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.