मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news resolved to take the one tree in the name of mother campaign to every person mp darshana singh planted saplings

Chandauli News: 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, सांसद दर्शना सिंह ने किया पौधरोपण.

"सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी का अभियान बन चुका है, जबकि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कर हरित प्रदेश के लक्ष्य को साकार किया जा रहा है।"

chandauli

11:10 AM, Jul 15, 2026

Share:

Chandauli News: 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, सांसद दर्शना सिंह ने किया पौधरोपण.
logo

नियामताबाद स्थित डीपीआरसी परिसर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण करतीं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में चल रहे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत सोमवार को नियामताबाद स्थित डीपीआरसी परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने पौधरोपण कर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और लोगों से अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी का अभियान बन चुका है, जबकि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कर हरित प्रदेश के लक्ष्य को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण जैसी चुनौतियों का सबसे प्रभावी समाधान अधिकाधिक वृक्षारोपण और उनका संरक्षण है।

विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों के साथ पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। इस दौरान पंचायती राज विभाग के अधिकारी, विकासखंड के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.