ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news retired lawman dies in collision with scorpio chaos created as soon as the dead body reached home

Chandauli News : स्कॉर्पियो की टक्कर से सेवानिवृत्त कानूनगो की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम.

“चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल 67 वर्षीय सेवानिवृत्त कानूनगो राधेश्याम यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद चालक फरार है और पुलिस स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।”

chandauli

10:02 PM, Oct 26, 2026

Share:

Chandauli News : स्कॉर्पियो की टक्कर से सेवानिवृत्त कानूनगो की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम.
logo

मृतक राधेश्याम यादव की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल सेवानिवृत्त कानूनगो राधेश्याम यादव (67) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Img

सेमरा गांव निवासी राधेश्याम यादव कुछ वर्ष पहले कानूनगो के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वह घर पर रहकर खेती-बाड़ी करते थे। रविवार की शाम वह डेयरी से दूध लेने के लिए हाईवे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार को हालत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके पहिए गर्म होकर जलने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई।

विज्ञापन

Img

राधेश्याम यादव के परिवार में पत्नी कमलेश देवी, पुत्र अभिषेक यादव और पुत्री कंचन यादव हैं। पुत्री की शादी हो चुकी है, जबकि अभिषेक जालंधर में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। राधेश्याम यादव की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी, बेटे-बेटी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना के बाद मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश करने के साथ ही मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.