Chandauli News: सर्विस लेन पर ट्रेलर की चपेट में आए सेवानिवृत्त रेलकर्मी, मौके पर मौत.
“अलीनगर क्षेत्र में सड़क पार करते समय 72 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलकर्मी ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।”
chandauli
7:37 PM, Sep 4, 2026
Share:


हादसे के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव के पास शुक्रवार को सर्विस लेन पर हुए हादसे में सेवानिवृत्त रेलकर्मी की जान चली गई। सड़क पार करते समय ट्रेलर की चपेट में आने से 72 वर्षीय शिवधारी पाठक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव निवासी शिवधारी पाठक गांव के समीप एक ढाबे के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे वाहन खड़ा करने के लिए चालक ट्रेलर को पीछे कर रहा था। इसी दौरान बुजुर्ग वाहन की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रेलर को भी कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



