Chandauli News: रिटायर फौजी की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत, गांव में शोक.
"40 वर्षीय वकील यादव फरवरी 2024 में सेना से रिटायर होकर घर आए थे। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।"
chandauli
9:29 PM, Apr 11, 2026
Share:


रिटायर्ड फौजी वकील यादव की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के कटारूपुर गांव में शुक्रवार की रात सेना से सेवानिवृत्त जवान वकील यादव की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि 40 वर्षीय वकील यादव फरवरी 2024 में सेना से रिटायर होकर घर आए थे। शुक्रवार रात वह परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। देर रात लघुशंका के लिए उठे, लेकिन छत पर मुंडेर न होने के कारण अंधेरे में संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे सीसी रोड पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद पत्नी पुष्पा देवी ने जब उन्हें बिस्तर पर नहीं देखा तो तलाश करते हुए बाहर पहुंचीं, जहां पति को खून से लथपथ देख चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
