Chandauli News : सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक व वरिष्ठ समाजसेवी शिवकुमार पटेल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर.
“चंदौली के सैयदराजा नगर पंचायत निवासी सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक एवं समाजसेवी शिवकुमार पटेल का 76 वर्ष की आयु में वाराणसी के निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। उनके निधन से शुभचिंतकों और मित्रों में शोक व्याप्त है।”
chandauli
4:56 PM, Oct 11, 2026
Share:


दिवंगत शिवकुमार पटेल की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत निवासी सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक एवं समाजसेवी शिवकुमार पटेल का शनिवार को वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
शिवकुमार पटेल समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे और डॉ. राममनोहर लोहिया के सानिध्य में कार्य किया था। उनके पुत्र लवकुश पटेल एडवोकेट वर्तमान में सिविल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं, जबकि पुत्रवधू कल्पना पटेल सैयदराजा नगर पंचायत के गांधी नगर वार्ड की पूर्व सभासद रह चुकी हैं।
विज्ञापन
उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर किया गया। पुत्र लवकुश पटेल एडवोकेट ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी, अधिवक्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


