Chandauli News : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तीन किशोरों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर.
“चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र में शनिवार रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिऊरी-कोनिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।”
chandauli
5:26 PM, Oct 11, 2026
Share:


घटनास्थल पर मौजूद उग्र लोगों को समझाते सीओ सदर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के कोनिया गांव के समीप शनिवार रात करीब आठ बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पैदल घर लौट रहे तीन लोगों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में नथुनी (18) और अमित राजभर (17) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जित्तू (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों कोनिया गांव के निवासी बताए गए हैं।
हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। दो किशोरों की मौत से आक्रोशित लोगों ने बिऊरी-कोनिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल जित्तू को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश में जुटी है।


