Chandauli News: राजस्व निरीक्षक पर पैमाइश के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, पीड़िता ने कि SDM से शिकायत.
" इस संबंध में नवगढ़ तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि वनवासी महिला के सामने राजस्व निरीक्षक अजय श्रीवास्तव से पूछताछ की गई इसके बाद महिला से पूछताछ के लिए तो उसने बताया कि वकील ने उससे पूछ कर लिख दिया था। राजस्व निरीक्षक ने 20 हजार की मांग उससे नहीं की थी।"
chandauli
4:14 PM, Jul 7, 2026
Share:


नौगढ़ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायत करती वनवासी महिला
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अमरजीत कुमार, नौगढ़, चंदौली.
चंदौली। नौगढ़ तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप सामने आया है। ग्राम देवखत निवासी समराजी पत्नी रामजनम ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नौगढ़ को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी भूमि की पैमाइश कराने के एवज में राजस्व निरीक्षक द्वारा 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।
पीड़िता के अनुसार, मौजा देवखत स्थित उनके पति के नाम दर्ज भूमि की पैमाइश कराने के लिए उन्होंने धारा-24 के तहत आवेदन किया था। आवेदन राजस्व निरीक्षक नौगढ़ के पास लंबित है, लेकिन पैमाइश की कार्रवाई आगे बढ़ाने के बजाय उनसे 20 हजार रुपये की अवैध धनराशि मांगी जा रही है। समराजी ने शिकायती पत्र में कहा है कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और वह इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बिना किसी अवैध मांग के भूमि की पैमाइश कराने तथा न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
यह शिकायत 6 जुलाई 2026 को एसडीएम नौगढ़ को दी गई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं हो सकी है। प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



