ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news reward of 15 thousand to the team that exposed the robbery

Chandauli News : लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को ₹15 हजार का इनाम.

“चंदौली में लूटकांड का 12 घंटे के भीतर खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी आकाश पटेल ने 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।”

chandauli

5:08 PM, Oct 11, 2026

Share:

Chandauli News : लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को ₹15 हजार का इनाम.
logo

दरोगा और दोनों सिपाहियों को सम्मानित करते पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट की घटना का 12 घंटे के भीतर खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सम्मानित किया। अलीनगर थाने में तैनात दरोगा और दो सिपाहियों की तत्परता से समय रहते आरोपी पकड़ लिए गए। पुलिस के अनुसार, इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई नकदी, वाहन और मोबाइल बरामद किए गए थे। टीम को कुल 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया गया।

विज्ञापन

सम्मानित होने वालों में थाना अलीनगर के उपनिरीक्षक अनिल यादव, आरक्षी अनुपम जायसवाल और आरक्षी राज मोहम्मद शामिल हैं। एसपी ने टीम की तत्परता और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई पुलिस की प्रतिबद्धता और जनता के प्रति जवाबदेही दर्शाती है। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए पुलिस आगे भी पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.