ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two liquor smugglers from bihar arrested with 12 84 liters of english liquor

Chandauli News : 12.84 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ बिहार के दो शराब तस्कर गिरफ्तार.

“चंदौली के सकलडीहा में पुलिस ने नोनार तुलसी आश्रम रेलवे हाल्ट के पास छापेमारी कर बिहार के दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की 12.84 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।”

chandauli

5:21 PM, Oct 11, 2026

Share:

Chandauli News : 12.84 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ बिहार के दो शराब तस्कर गिरफ्तार.
logo

सकलडीहा पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी व बरामद शराब

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिहार निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे नोनार तुलसी आश्रम रेलवे हाल्ट के पास दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया। उनके पास से रॉयल स्टैग, आफ्टर डार्क ब्लू और मैजिक मोमेंट ब्रांड की कुल 12.84 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंग्राहित सिंह (30), निवासी कोचाडी, थाना राजपुर, जिला बक्सर, बिहार और रामसुबास चौहान (54), निवासी नेउरा, जिला पटना, बिहार के रूप में हुई है। बरामद शराब में रॉयल स्टैग की 750 एमएल की 8 बोतलें, आफ्टर डार्क ब्लू के 180 एमएल के 20 क्वार्टर और मैजिक मोमेंट के 180 एमएल के 18 क्वार्टर शामिल हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सकलडीहा थाने में मुकदमा संख्या 199/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक लक्ष्मीकान्त मिश्रा और हेड कांस्टेबल राहुल राय शामिल रहे।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.