ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news reward of rs 25 thousand arrested in cow slaughter case wanted accused caught from noida

Chandauli News: गोवध मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, नोएडा से दबोचा गया वांछित आरोपी.

"“गोवध के मुकदमे में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को शहाबगंज पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में गोतस्करी गिरोह को लोकेशन और आर्थिक मदद देने की बात स्वीकार की है।”

chandauli

10:03 AM, Jul 21, 2026

Share:

Chandauli News: गोवध मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, नोएडा से दबोचा गया वांछित आरोपी.
logo

शहाबगंज पुलिस को गिरफ्त मे गोवंश तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:रतिश कुमार, शहाबगंज, सोनभद्र.

चंदौली। शहाबगंज थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के एक मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सरवन कुमार उर्फ श्रवण को गौतमबुद्धनगर के कासना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना शहाबगंज में दर्ज वर्ष 2025 के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहा था।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बसिला गांव का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह गोतस्करी करने वाले गिरोह के लिए आगे चलकर रास्ते की रेकी करता था और पुलिस की लोकेशन की जानकारी देता था। साथ ही जरूरत पड़ने पर गिरोह को आर्थिक मदद भी करता था। आरोपी ने बताया कि गिरोह के सरगना की मृत्यु के बाद उसने इस गतिविधि से दूरी बना ली और वर्तमान में नोएडा में रहकर काम कर रहा था।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई शहाबगंज थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की।






headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.