मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news reward of rs 50 50 thousand announced on 54 wanted criminals of cattle smuggling

Chandauli News: गोवंश तस्करी के 54 वांछित अपराधियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित.

"वाराणसी परिक्षेत्र की इस कार्रवाई को संगठित गो-तस्करी नेटवर्क पर बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तक अभियान लगातार जारी रहेगा।"

chandauli

12:11 PM, Feb 18, 2026

Share:

Chandauli News: गोवंश तस्करी के 54 वांछित अपराधियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित.
logo

पुलिस अधीक्षक चंदौली कार्यालय

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। गो-तस्करी के मामलों में फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाराणसी परिक्षेत्र स्तर से 54 वांछित अपराधियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। ये सभी आरोपी गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न गो-तस्करी के मुकदमों में नामजद हैं और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे।

जारी सूची के अनुसार इनमें से 50 अपराधी जनपद चंदौली से पिछले एक वर्ष से वांछित हैं, जबकि 4 अपराधी जनपद गाजीपुर से बीते छह माह से फरार बताए गए हैं। पुलिस का मानना है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से गो-तस्करी से जुड़े संगठित गिरोहों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। सूची में शामिल कई आरोपी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के पते पर दर्ज हैं, जिससे इनके अंतरजनपदीय नेटवर्क की भी पुष्टि होती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन अपराधियों के खिलाफ गो-तस्करी, आपराधिक षड्यंत्र और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई लंबित है।

विज्ञापन

वाराणसी परिक्षेत्र स्तर पर इनाम घोषित होने के बाद संबंधित जनपदों की पुलिस और विशेष टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है तथा संभावित ठिकानों पर दबिश की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि इन वांछित अपराधियों के संबंध में कोई भी गोपनीय सूचना प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबर या पुलिस के व्हाट्सएप बॉट नंबर 7839860411 पर साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.