Chandauli News: दिनदहाड़े बड़ी चोरी कि घटना से सनसनी, लाखों के जेवरात और नकदी चोरो ने किया पार.
"सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।"
chandauli
11:01 PM, Feb 18, 2026
Share:


सरेहुआ कला गांव में चोरी की घटना के बारे में जानकारी देती महिला
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के सरेहुआ कला गांव में बुधवार को दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। अज्ञात चोरों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और चार कमरों को खंगालते हुए करीब 70 हजार रुपये नकद और 20 लाख रुपये से अधिक के आभूषण लेकर फरार हो गए।
जानकरी के अनुसार सरेहूआ गांव निवासी स्वर्गीय विष्णुदेव पांडेय (संकुल प्रभारी) का कोरोना काल में निधन हो चुका है। उनके दो पुत्र अनिल पांडेय और सुधीर पांडेय तथा चार पुत्रियां हैं। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है। सुधीर पांडेय परिवार सहित बाहर रहते हैं, जबकि घर पर अनिल पांडेय की माता फूलमती देवी, पत्नी अनिता, बेटी सानिया और बेटा नवीन रहते हैं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे अनिता अपनी सास और बेटे के साथ दुकान चली गई थीं। दोपहर करीब दो बजे स्कूल से लौटी बेटी सानिया ने जब घर का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गई। घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी टूटी हुई थी। उसने छत के रास्ते पीछे की ओर भागते चार-पांच नकाबपोश लोगों को भी देखा।
विज्ञापन
बेटी ने तुरंत अपने पिता को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और जेवरात का डिब्बा बिखरा पड़ा था। परिजनों के अनुसार करीब 70 हजार रुपये नकद और दोनों बहुओं के सोने-चांदी के आभूषण, जिनकी कीमत 20 से 30 लाख रुपये के बीच आंकी जा रही है, चोरी हो गए हैं। सूचना मिलते ही सकलडीहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।
