मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news road accident ruined the happiness of two families family broken due to death of only son

Chandauli News:सड़क हादसे ने दो परिवारों कि उजादी खुशियाँ, इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार.

"मृतक अजीत का एक दिन पहले ही तिलक समारोह हुआ था और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अचानक आई इस खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस आंगन में शहनाई की तैयारी थी, वहां अब चीख-पुकार गूंज रही है।"

chandauli

10:11 AM, Feb 20, 2026

Share:

Chandauli News:सड़क हादसे ने दो परिवारों कि उजादी खुशियाँ, इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार.
logo

मृतक युवक के घायल बहन को वाराणसी रिफर होने पर ले जाते परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया (चंदौली). 

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे घर को मातम में बदल दिया। अम्मर डहिया गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के तीन भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल बहनों को गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि मृतक युवक केशव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम में भेज कर आवश्यक कार्रवाई में जुड़ गई है।

Img

जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर निवासी अजीत यादव (22), मोनी यादव (25) और पूनम यादव (26) एक ही बाइक से चकिया से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 102 एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया लाया गया। वहां डॉक्टरों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों बहनों की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

Img

बताया जा रहा है कि अजीत का एक दिन पहले ही तिलक समारोह हुआ था और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अचानक आई इस खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस आंगन में शहनाई की तैयारी थी, वहां अब चीख-पुकार गूंज रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.