Chandauli News: राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को बताए यातायात नियम.
“सैयदराजा के राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएचएआई की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।”
chandauli
6:32 PM, Aug 6, 2026
Share:


सैयदराजा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते एनएचएआई के अधिकारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। नगर पंचायत सैयदराजा के लोहियानगर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम ने छात्राओं को सुरक्षित यातायात और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में एनएचएआई के हाईवे इंजीनियर रोहन दुरेजा, सीनियर साइट इंजीनियर सनी तथा जूनियर साइट इंजीनियर रूप नारायण ने सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न यातायात संकेतों, चेतावनी संकेतों और सूचनात्मक संकेतों की विस्तार से जानकारी देते हुए छात्राओं से सड़क पर चलते समय सभी यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि एनएचएआई की टीम ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित उपयोगी जानकारी दी है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सर्वेश तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ. अनुराग सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. अजय कुमार सोनकर, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. रितेश कुमार सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. ऋतेष गौरव, डॉ. श्रद्धा मिश्रा, डॉ. संकट मोचन झा, डॉ. अमित कुमार, प्रमोद कुमार केशरी, पवन कुमार, शिव शंकर कुमार, राजन पाण्डेय सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं।



