ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news robbery in the house by holding a woman hostage loot of jewelry worth millions woman injured

Chandauli News: महिला को बंधक बनाकर घर में डकैती, लाखों के गहने-नकदी की लूट, महिला को घायल.

"नौगढ़ सीओ नामेन्द्र कुमार रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा"

chandauli

9:23 PM, Oct 1, 2025

Share:

Chandauli News: महिला को बंधक बनाकर घर में डकैती, लाखों के गहने-नकदी की लूट, महिला को घायल.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लकी केशरी, नौगढ़ तहसील.

चंदौली। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के चमेरबांध गांव में बदमाशों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये के गहने और नकदी लूट ली। वारदात के दौरान गृहस्वामिनी को बंधक बनाकर घायल कर दिया गया। घर के मालिक अशोक कुमार सिंह विंध्याचल धाम के दर्शन के लिए मिर्जापुर गए हुए थे। सुबह लौटने पर उन्होंने अपनी पत्नी सुशीला देवी को बेहोश पाया। होश में आने पर सुशीला देवी ने बताया कि रात करीब पांच-छह बजे बदमाश घर में घुसे थे। बदमाशों ने उन्हें कट्टा दिखाकर धमकाया और विरोध करने पर मारपीट की, जिससे वह अचेत हो गईं। बदमाश घर के बक्से से लगभग पांच लाख रुपये नकद, सोने की सिकड़ी, अंगूठी और अन्य जेवर लेकर फरार हो गए। घायल सुशीला देवी को इलाज के लिए रौर्ट्सगंज के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ नामेन्द्र कुमार रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.