Chandauli News: आभूषण व्यवसाई से हुई लूटकांड का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, ज्वैलरी बरामद, मददगार बनी सीसीटीवी फुटेज.
"चकिया सीओ रघुराज ने बताया कि आरोपियों ने ज्वैलर संजय सेठ पर तब हमला किया था। जब वे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। हमलावरों ने रॉड और कड़े से सिर व गर्दन पर वार कर उन्हें घायल करके सोने-चांदी के आभूषण छीन लिए थे। जांच में सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिला"
chandauli
7:05 PM, Nov 11, 2025
Share:


चकिया कोतवाली में आभूषण व्यवसाई से हुई लूटकांड का खुलासा करते चकिया सीओ रघुराज
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। चकिया कोतवाली अंतर्गत फिरोजपुर गांव के नजदीक 21 अक्टूबर की देर शाम हुए जेवरात छिनैती मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले के छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, 17,400 रुपये नगद, दो मोटरसाइकिल, एक बटुआ/बैग व चाबियों का गुच्छा बरामद हुआ है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज ने बताया कि आरोपियों ने ज्वैलर संजय सेठ पर तब हमला किया था जब वे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। हमलावरों ने रॉड और कड़े से सिर व गर्दन पर वार कर उन्हें घायल करके सोने-चांदी के आभूषण छीन लिए थे। जांच में सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिला। स्वॉट सर्विलांस व चकिया कोतवाली की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्तों में वाराणसी जिले के अंकित राय (चांदमारी), अभय (परशुरामपुर), विवेक कश्यप (परशुरामपुर), अभिषेक कुमार (सिगरा) तथा शहाबगंज थाना क्षेत्र के हड़ौरा गांव के धीरज पांडेय और चकिया थाना क्षेत्र के पचफेड़िया गांव के राहुल यादव शामिल हैं। राहुल व धीरज के खिलाफ शहाबगंज व चकिया कोतवाली में पहले से कई आपराधिक मामलें दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार, सर्विलांस सेल के उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा तथा सुरेंद्र कुमार, रामतीर्थ, अनुज यादव, अमित कुमार, राकेश सिंह, प्रदीप सिंह, राकेश यादव आदि शामिल रहे।



