ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rohitash pal murder case exposed hundreds of people took to the streets in support of the accused businessmen memorandum given to the mla

Chandauli News: रोहिताश पाल हत्याकांड खुलासा,आरोपी व्यापारियों के समर्थन में सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग, विधायक को दिया ज्ञापन.

"मुगलसराय भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि“मैं एसपी को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करूंगा। इस मामले में किसी भी निर्दोष को नहीं फंसने दिया जाएगा।”

chandauli

11:19 PM, Nov 27, 2025

Share:

news-img
logo

आवाज से घेराव करते व्यापारियों से बात करते भाजपा विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। मुग़लसराय के दवा व्यवसाई रोहिताश पाल हत्याकांड का खुलासा होने के बाद जनआक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस द्वारा व्यापारी मनोज जायसवाल और ओमप्रकाश जायसवाल को साजिशकर्ता बताकर जेल भेजने के बाद लोगों में तीखी नाराजगी देखने को मिली। गुरुवार को डीडीयू नगर स्थित गल्लामंडी में बड़ी संख्या में जायसवाल समाज और वैश्य समाज के लोग मुगलसराय बीजेपी विधायक रमेश जायसवाल के आवास पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने निर्दोष व्यापारियों को इस हत्याकांड में पुलिस द्वारा फंसाए जाने को लेकर पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और अपना आक्रोश जाहिर किया।

Img

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना ठोस साक्ष्य के तीन व्यापारियों को फंसाया है। उनके मुताबिक असली हत्यारे अभी भी बाहर घूम रहे हैं, जबकि निर्दोष लोगों को जेल भेज दिया गया। इस दौरान विधायक के आवास के बाहर पुलिस व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।विधायक के मौके पर न होने से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। करीब एक घंटे तक हालात तनावपूर्ण रहे। 

Img

बुधवार को दिल्ली में आयोजित गृह मंत्री अमित शाह के बैठक से लौटे भाजपा विधायक रमेश जायसवाल एयरपोर्ट से सीधे अपने आवास पहुंचे और भीड़ को शांत कराया। इसके बाद परिजनों व समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक को एक पत्रक सौंपकर कहा कि मनोज और ओमप्रकाश को पुलिस ने जबरन साजिशकर्ता बनाकर फंसा दिया है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।

लोगों ने मांग की कि मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाए, ताकि “दूध का दूध और पानी का पानी” हो सके और दोनों पक्षों को न्याय मिल सके। इसके लिए लोगों ने सीबीआई जांच की मांग भी की। विधायक रमेश जायसवाल ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वे इस प्रकरण में एसपी को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे और यह सुनिश्चित कराएंगे कि कोई निर्दोष व्यक्ति न फंसे।

Img

इसी बीच मुगलसराय और आसपास के क्षेत्रों से भी जायसवाल समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर आवास का घेराव करने लगे। मुग़लसराय के पूर्व चेयरमैन, राजकुमार जायसवाल ने कहा कि “व्यापारियों को बेवजह फंसाया जा रहा है। हम निष्पक्ष जांच चाहते हैं और जब तक न्याय नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। इस मामलों को लेकर हम सभी उच्च अधिकारियों से मिलेंगे उन्हें पत्रक सौंपेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे”

Img

मुगलसराय भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि“मैं एसपी को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करूंगा। इस मामले में किसी भी निर्दोष को नहीं फंसने दिया जाएगा।” प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहा। लोगों ने साफ कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.