Chandauli News: महाशिवरात्रि पर्व जिले में रहेगा रूट डायवर्जन. जान ले रूट.
"यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में कोयला मंडी से ट्रकों का आवागमन पड़ाव चौराहे की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग प्रदान करें।"
chandauli
8:52 PM, Feb 13, 2026
Share:


एआई तस्वीर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर जनपद में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 15 फरवरी 2026 को रात्रि 02:00 बजे से 20:00 बजे तक विशेष रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। यह निर्णय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए लिया गया है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा) से किसी भी प्रकार के ऑटो, टोटो, भारी वाहन, मालवाहक या चार पहिया वाहन कस्बा मुगलसराय होते हुए पड़ाव की ओर नहीं जाएंगे। वाराणसी जाने वाले वाहन गोधना मोड़ से रामनगर अथवा रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे।इसी तरह पड़ाव चौराहा से किसी भी प्रकार के भारी व मालवाहक वाहन राजघाट वाराणसी की ओर नहीं जा सकेंगे। वाराणसी जाने वाले वाहन बहादुरपुर होते हुए रिंग रोड या रामनगर मार्ग से भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
एफसीआई तिराहा से भी सभी भारी और मालवाहक वाहन पड़ाव चौराहे की ओर नहीं जाएंगे। वाराणसी की दिशा में जाने वाले वाहनों को एफसीआई तिराहे से व्यासनगर होते हुए शाहूपुरी रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जहां से वे पीएससी तिराहा और रामनगर मार्ग से आगे बढ़ेंगे।
