ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rpf alinagar police arrested four smugglers with liquor

Chandauli News: आरपीएफ अलीनगर पुलिस ने शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया.

"अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान के तहत बिहार के विभिन्न जनपदों के निवासी चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर यूपी से शराब खरीदकर बिहार ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचते हैं"

chandauli

7:13 PM, Aug 17, 2025

Share:

Chandauli News: आरपीएफ अलीनगर पुलिस ने शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया.
logo

अलीनगर थाने में पकडे गए शराब तस्कर और बरामद शराब के साथ आरपीएफ और अलीनगर पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। लाख प्रयासों के बावजूद रेलवे स्टेशन और उसके आस-पास के क्षेत्रों से शराब की तस्करी नहीं रुक रही है। तस्करों को पकड़ने के लिए आरपीएफ, जीआरपी और अलीनगर पुलिस लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में शनिवार की रात आरपीएफ और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने 26.82 लीटर शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि रेलवे यार्ड में ट्रेनों में शराब लादकर बिहार तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आरपीएफ के सहयोग से निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार की रात भी संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान लोको कॉलोनी स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास चार संदिग्ध व्यक्ति दिखे। उन्हें रोककर बैग की तलाशी लेने पर उसमें 26.82 लीटर शराब बरामद हुई। पकड़े गए अनू कुमार, निवासी वार्ड नंबर 12 मौलाबाग, नवादा, भोजपुर; कृष्णा सिंह, निवासी ग्राम नेया सिसवन, थाना मुफसिल, नवादा, बिहार; अजीत कुमार, निवासी वार्ड नंबर 6 कच्छवा, जिला रोहतास, बिहार; और कमलेश राम, निवासी ग्राम तेतराही, थाना हसपुरा, जिला औरंगाबाद, बिहार का चालान किया गया है। बरामद शराब की कीमत 30 हजार रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.