Chandauli News: दो महिला तस्कर सहित दो शराब तस्करों को आरपीएफ और अलीनगर पुलिस ने पकड़ा.
"अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की जॉइंट टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं समेत कुल 10 शराब तस्करों को लोको कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के कब्जे से कुल 78.88 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। वहीं, बरामद शराब की कीमत बिहार राज्य के अनुसार लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है"
chandauli
11:09 PM, Aug 27, 2025
Share:


अलीनगर थाने में पकड़े गए तस्करों और बरामद शराब के साथ अलीनगर पुलिस और आरपीएफ जवान.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। डीडीयू आरपीएफ और अलीनगर पुलिस लगातार शराब तस्करों के मंसूबों को नाकाम करती नजर आ रही हैं। अब तक, जॉइंट टीम द्वारा सैंकड़ों से अधिक शराब तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का कार्य किया जा चुका है। एक बार फिर, जॉइंट टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 शराब तस्करों को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में 2 महिला तस्कर भी शामिल हैं। वहीं बरामद शराब की कीमत बिहार राज्य के अनुसार लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है। एसपी आदित्य लांग्हे और आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट जेथिन बी. राज द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। अभियान के तहत अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की जॉइंट टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 महिला समेत कुल 10 शराब तस्करों को लोको कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के कब्जे से कुल 78.88 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्ता और अभियुक्तों के नाम क्रमशः विन्ध्याचली देवी, सुनीता कुमारी, अश्वनी कुमार, राम अवतार यादव, विकास कुमार, दीपक कुमार, संटू कुमार, रोशन कुमार, श्रवण कुमार और चंदन साह हैं। गिरफ्तार सभी तस्कर बिहार राज्य के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे आसपास की लाइसेंसी शराब की दुकानों से पहले शराब खरीदकर इकट्ठा करते हैं। बाद में शराब को बिहार राज्य ले जाकर ऊँचे दामों में बेचते हैं, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता है।
विज्ञापन



