ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rpf and grp checked about the holy festival of jeevaputrika fast

Chandauli News: जीवित्पुत्रिका व्रत के पावन पर्व को लेकर आरपीएफ और जीआरपी ने किया चेकिंग.

"डीडीयू जंक्शन के प्लेटफ़ॉर्म और ट्रेनों में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण यात्रियों में किसी बड़ी घटना को लेकर असमंजस की स्थिति देखी गई। डॉग स्क्वायड टीम ने ट्रेनों में घुसकर बारीकी से जांच की और सुरक्षा के सभी पहलुओं की समीक्षा की"

chandauli

10:13 AM, Sep 13, 2025

Share:

Chandauli News: जीवित्पुत्रिका व्रत के पावन पर्व को लेकर आरपीएफ और जीआरपी ने किया चेकिंग.
logo

डॉग स्क्वायड के साथ डीडीयू जंक्शन पर जांच करती आरपीएफ जीआरपी की संयुक्त टीम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर. 

चंदौली। जीवित्पुत्रिका व्रत के पावन पर्व को लेकर डीडीयू रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की दोपहर सुरक्षा के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए। जीआरपी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार रावत तथा डॉग स्क्वायड की टीम ने पार्किंग जोन, प्लेटफ़ॉर्म और यात्री ट्रेनों में सघन जांच-पड़ताल की। सुरक्षा के इस विशेष अभियान के तहत सर्कुलेटिव एरिया में जीआरपी और आरपीएफ ने यात्रियों को सुरक्षा संबंधी हिदायतें दीं।

Img

डॉग स्क्वायड के साथ डीडीयू जंक्शन पर जांच करती आरपीएफ जीआरपी की संयुक्त टीम

विज्ञापन

इस दौरान डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच में शामिल रही, जो यात्रियों के सामान और उनके गंतव्य की जानकारी लेकर सुरक्षा मानकों की समीक्षा कर रही थी। रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की तलाशी ली गई और उनके सामान की भी जांच की गई। प्लेटफ़ॉर्म और ट्रेनों में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण यात्रियों में किसी बड़ी घटना को लेकर असमंजस की स्थिति देखी गई। डॉग स्क्वायड टीम ने ट्रेनों में घुसकर बारीकी से जांच की और सुरक्षा के सभी पहलुओं की समीक्षा की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.