Chandauli News: सीमांचल एक्सप्रेस से बाल तस्करी का आरपीएफ ने किया भंडाफोड़.
"डीडीयू आरपीएफ के इस पूरे अभियान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि समय रहते की गई सतर्कता कई मासूम जिंदगियों को अंधेरे भविष्य से बचा सकती है।"
chandauli
10:04 AM, Jan 28, 2026
Share:


डीडीयू आरपीएफ कि गिरफ्त में तस्कर और रेस्क्यू किये गए नाबालिक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर,(चंदौली).
चंदौली। डीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ और सामाजिक संगठनों की सतर्कता से बाल मजदूरी का एक गंभीर मामला सामने आया। सीमांचल एक्सप्रेस के प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंचते ही पीछे की जनरल बोगी में पांच नाबालिग बच्चे डरे-सहमे मिले, जिनके साथ मौजूद व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। मौके पर पूछताछ शुरू होते ही मामला साफ हो गया कि बच्चों को काम के नाम पर दिल्ली ले जाया जा रहा था।
जांच में सामने आया कि सभी बच्चे बिहार के अररिया जिले के रहने वाले हैं, जिनकी उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच है। बच्चों ने बताया कि उन्हें दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में एक फैक्ट्री में काम कराने का लालच दिया गया था, जहां 12 घंटे काम के बदले दस हजार रुपये मासिक देने की बात कही गई। इसके अलावा बच्चों के परिजनों को दो से पांच हजार रुपये तक की अग्रिम राशि भी दी गई थी।
विज्ञापन
आरपीएफ टीम ने बच्चों को तत्काल सुरक्षित कब्जे में लेकर चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंप दिया। बच्चों को ले जा रहे व्यक्ति को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुगलसराय कोतवाली भेज दिया गया है। इस पूरे अभियान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि समय रहते की गई सतर्कता कई मासूम जिंदगियों को अंधेरे भविष्य से बचा सकती है।
