मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news tragic accident in sack factory female laborer dies due to falling of bundle

Chandauli News:बोरा फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: बंडल गिरने से महिला मजदूर की मौत.

"मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।पति की मृत्यु के बाद संजू देवी ही परिवार की मुख्य सहारा थीं।"

chandauli

10:50 PM, Feb 3, 2026

Share:

Chandauli News:बोरा फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: बंडल गिरने से महिला मजदूर की मौत.
logo

मृतक संजू देवी की फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर बगीचे वाले मार्ग स्थित एक बोरा बनाने वाली कंपनी में सोमवार को हुए हादसे में महिला मजदूर की मौत हो गई। काम के दौरान महिला के ऊपर बोरे का भारी बंडल गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान सुजाबाद निवासी संजू देवी पत्नी स्वर्गीय मुन्ना लाल विश्वकर्मा (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि संजू देवी पिछले कई वर्षों से जलीलपुर गांव स्थित बोरा फैक्ट्री में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं। सोमवार की दोपहर लंच के बाद काम के दौरान अचानक उनके ऊपर बोरे का बंडल गिर गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल महिला को पास के निजी अस्पताल ले गए। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने महिला को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूचना पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर पहुंची लंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि संजू देवी के तीन पुत्र हैं, जिनमें एक पुत्र की शादी हो चुकी है, जबकि दो पुत्रों की शादी अभी नहीं हुई है। पति की मृत्यु के बाद संजू देवी ही परिवार की मुख्य सहारा थीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.