ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rpf grp caught a smuggler with 11 kg of silver story by sandeep kumar bade babu ddu nagar

Chandauli News: आरपीएफ जीआरपी ने 11 किलोग्राम चांदी के साथ एक तस्कर को पकड़ा.Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

"डीडीयू जंक्शन पर दो सप्ताह के अंदर तीसरी बार आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप रावत के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने वाराणसी से बिहार के गया जा रहे युवक से 11 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। बरामद जेवरात की कीमत 6 लाख से अधिक है"

chandauli

7:25 PM, Aug 17, 2025

Share:

Chandauli News: आरपीएफ जीआरपी ने 11 किलोग्राम चांदी के साथ एक तस्कर को पकड़ा.Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
logo

डीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ थाने में पकड़ा गया तस्कर और बरामद चंडी के जेवरात

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने शनिवार रात डीडीयू स्टेशन से बिना कागजात के ले जाए जा रहे 11 किलो चांदी के आभूषणों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। बरामद जेवरात की कीमत 6.44 लाख रुपए बताई गई। जांच के दौरान पकड़े गए व्यक्ति के पास से 35 हजार नकद भी बरामद हुए। पकड़ा गया व्यक्ति बिहार के गया का निवासी है। वह जेवरात को वाराणसी से बिहार ले जा रहा था। आरपीएफ की सूचना पर आयकर विभाग वाराणसी की टीम चांदी और तस्करी के आरोपी को अपने साथ ले गई। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत और जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर स्टेशन पर गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार शाम आरपीएफ, सीआईबी, जीआरपी और आरपीएफ की स्पेशल टीम संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच शाम पांच बजे एक व्यक्ति फुटओवर ब्रिज पर काले रंग के पिट्ठू बैग के साथ दिखा। शक होने पर उसे रोका गया और बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सफेद धातु का पायल मिला।

उसे आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। यहां पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दीपक कुमार, निवासी जनकपुर, मानपुर, सालधा लॉज, एल्यूमिनियम फैक्ट्री, थाना मुफ़सिल, गया, बिहार बताया। बैग खोलकर पूरी तरह चेक करने पर उसमें पेपर में लिपटा हुआ 04 बड़ा पैकेट एवं 02 छोटे पैकेट मिले, जिसमें चांदी के पायल आदि थे। इसका कागजात मांगने पर वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर आयकर विभाग वाराणसी को सूचित किया गया। सूचना पाकर आयकर विभाग वाराणसी से सहायक आयकर निदेशक उत्सव पांडेय, आयकर अधिकारी वाराणसी राजेश कुमार, मूल्यांकन कर्ता गिरधर गोपाल आदि पहुंचे। जांच करने पर सभी आभूषण चांदी के पाए गए और कुल वजन 11.013 किलो पाया गया। बाजार में इसकी कीमत 6 लाख 44 हजार 260 रुपये बताई गई। जेब की तलाशी लेने पर दीपक के पास 500 रुपये के 70 नोट (35 हजार रुपये) भी बरामद हुए। रुपये, चांदी के आभूषण और आरोपी दीपक कुमार को आयकर विभाग की टीम अपने साथ ले गई। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.